✍️परवेज़ अख्तर/सिवान: हसनपुरा प्रखंड कार्यालय सभागार में शनिवार को बीडीओ राजेश्वर राम की देखरेख में मिशन अंत्योदय सर्वेक्षण 2022 के तहत प्रखंड के सभी जीविका कर्मियों व पंचायत सचिवों को नियुक्त कर प्रशिक्षण दिया गया। इस मौके पर क्षेत्रीय समन्वयक जीविका के सुमन कुमार ने कृषि, भूमि विकास, मछली पालन, ग्रामीण आवास, सड़क, संचार, जल पर्यावरण से संबंधित सर्वे करने की पूरी जानकारी दी।
सभी जीविका और पंचायत सचिवों को प्रपत्र उपलब्ध करवाया गया जो कि जीविका कर्मी घर-घर जाकर सर्वे का कार्य करेंगे। इस कार्य को शीघ्र करके कार्यालय को उपलब्ध कराने को कहा गया। बीडीओ ने भी विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की। इस अवसर पर राजेश सिंह, मनीषा कुमारी, मनौवर अंसारी, विनय प्रकाश, अभिषेक सिंह आदि उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…