परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हसनपुरा प्रखंड क्षेत्र में अगामी 19 जून से चलने वाले पोलियो अभियान को ले प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अभय कुमार के निर्देश पर डॉ अमरनाथ चौरसिया द्वारा पल्स पोलियो को ले सभी आशा कार्यकर्ताओं की बैठक की गई. जहां बताया गया कि पोलियो एक गंभीर बीमारी है, जिससे ग्रसित होने पर शिशु उम्र भर के लिए लाचार हो जाता है.
यह हम सब की नैतिक जिम्मेदारी है कि अपने और समुदाय के पांच वर्ष से कम आयु के बच्चों को दवा जरूर पिलाएं. अभियान को सफल बनाने के लिए 130 सदस्यों का गठन किया गया है. प्रत्येक टीम में एक आशा व आंगनबाड़ी सेविका को शामिल किया गया है. छह ट्रांजिट टीमों द्वारा बाजार, चौक-चौराहा, टैक्सी स्टैंड आदि जगहों पर इसकी खुराक पिलाई जायेगी. वही बाकी टीम घर-घर जाकर बच्चों को पोलियो की दवा पिलायेंगी. इस अवसर पर सभी आशा कार्यकर्ता उपस्थित थी.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…