हसनपुरा: एमओ ने की सभी डीलरों के साथ बैठक

परवेज अख्तर/सिवान: हसनपुरा प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में गुरुवार को प्रखंड खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी राकेश रंजन के नेतृत्व में क्षेत्र के संबंधित सभी पीडीएस दुकानदारों के साथ एक बैठक आयोजित की. बैठक में उपस्थित पीडीएस दुकानदारों ने अपनी अपनी समस्याओं से अवगत कराया. इस दौरान शिकायत करते हुए कहा कि गोदामों से पहले ही कम अनाज दिया जाता है और डीएसडी द्वारा इसमें और भी कटौती कर दी जाती है. जिससे परेशानी होती है. इस बात को गंभीरता से लेते हुए एमओ ने कहा कि इस मामले में वरीय अधिकारियों से बात की जायेगी.

डीएसडी संचालकों को बताया गया कि सभी पीडीएस दुकान पर जाकर ही अनाज देंगे और पंजी पे स्टॉक भी चढ़ाएंगे. ऐसा नहीं करने पर संबंधित डीएसडी संचालकों पर कारवाई की जाएगी. राशन कार्ड जिसमें 20 से अधिक लाभुक ( यूनिट) हैं, उसका जांच कर सूची तैयार करने के साथ ही गलत नाम जुड़े होने पर वैसे कार्डों को रद्द करें. वैसे कार्ड जिसमें 50 प्रतिशत से कम लोगों के आधार सीडेड है, उन सभी कार्डों की जांच कर उसे सत्यापित की जाएगी. बिना आधार सीडेड कार्डों को तुरंत आधार से जोड़ें अन्यथा आने वाले समय में उन सभी कार्डों को रद्द कर दिया जाए गया. मौके पर क्षेत्र के संबंधित सभी डीलर उपस्थित रहे.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026