परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हसनपुरा एमएच नगर थाना के पियाउर गांव में एक बंदर ने तीन-चार दिनों में चार लोगों को काट कर घायल कर दिया है। घायलों का उपचार स्थानीय अस्पताल में कराया गया। घायलों में पियाउर निवासी जिब्राइल अंसारी, बिट्टू सिंह, सैफुन निशा आंदर के राइस मिल संचालक मनोज गोड़ शामिल हैं।
लोगों का कहना है कि इस बंदर के आतंक से लोग डरे सहमे घरों से निकलते हैं। बंदर के आतंक से राहगीर भी परेशान हैं। इस संदर्भ में मुखिया इम्तेयाज अहमद ने बताया कि बंदर अधिकतर ध्वनि-प्रदूषण वाले वाहन या उपकरण संचालन करने वाले को ही काट कर घायल कर रहा है। इसकी सूचना सिवान कंट्रोल रूम को दी गई है। अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। हालांकि बंदरों का झुंड पूरे गांव में है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…