हसनपुरा: मुस्लिमों ने शब-ए-कद्र की रात घरों में की इबादत

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हसनपुरा प्रखंड क्षेत्र के सभी मुस्लिमों ने बीते रविवार की रात शब-ए-कद्र की रात मनायी. जहां अपने अपने घरों में रहकर रात भर जग कर नमाज कुरान की तिलावतें की. इस रात में इस्लामी किताब कुरान के दिशा निर्देश के मुताबिक मुस्लिम समुदाय अपने क्रियाकलाप करता है तथा इस किताब को इसी रात में मुकम्मल (पूर्ण) होकर आसमान से उतारे जाने की मान्यता है.

इसके चलते इस रात में कुरान की तिलावत करने और अल्लाह से अपने गुनाहों की माफी, जीवन में मिले वरदानों का शुक्र अदा करने और बेहतर कल की दुआएं करने का रिवाज है. वैसे इस माह के तीसरे असरे चल रहे हैं. जो कि अब आखिरी मुकाम पर है. इस माह के आख़िरी पांच रातें सबसे अफजल होती हैं. लॉकडाउन के हालात के चलते पिछले साल की तरह इस साल भी लोगों को घरों में इबादत करना पड़ी. इस रमजान के 27 वां सोमवार को रख रोजेदारों ने खुदा की इबादत कर दुआए मगफिरत की.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026