परवेज अख्तर/सिवान: जिले के एमएच नगर थाना क्षेत्र में बदमाशों का हौसला बुलंद हो गया है। 29 नवंबर की रात बदमाशों ने दो गांवों तेलकथू व नदियांव में डकैती की घटना को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दे डाली है। वहीं घटना के दूसरे दिन भी डकैती की घटना को ले लोगों में दशहत का माहौल रहा।
गौरतलब हो कि डकैतों ने 29 नवंबर की रात थाना क्षेत्र के तेलकथू शेख टोला निवासी छोटे खां की पत्नी नूरजहां खातून के घर से दो लाख नकद, आभूषण समेत 10 लाख रुपये की संपत्ति लूट ली थी तथा नदियांव निवासी ज्योतिष लाल भगत के घर डकैतों ने दंपती को बंधक बनाकर 50 हजार नकद सहित तीन लाख के आभूषण लूट लिए थे। इस मामले में थानाध्यक्ष पंकज कुमार ठाकुर ने बताया कि पुलिस संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…