परवेज अख्तर/सिवान: जिले के एमएच नगर थाना के अरंडा निवासी व सड़क दुर्घटना में घायल वृद्ध दीनबंधु पांडेय की मौत की घटना के दूसरे दिन मंगलवार को भी गांव में सन्नाटा पसरा था। ज्ञात हो कि सोमवार की शाम दीनबंधु पांडेय का शव पोस्टमार्टम के बाद गांव पहुंचा। शव पहुंचते ही स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
उनका दाह संस्कार गांव के ही श्मशान घाट पर किया गया। मृतक घर का मात्र एक कमाऊ व्यक्ति थे, वे प्राइवेट से बिजली मिस्त्री का काम कर परिवार का भरण पोषण करते थे। उन्हें दो पुत्री व एक पुत्र है। इस घटना के बाद पत्नी प्रभा देवी सहित सभी बच्चों का रो-रोकर हाल है। आसपास के ग्रामीण स्वजन को ढाढ़स बंधा रहे थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…