परवेज अख्तर/सिवान: जिले के एमएच नगर थाना क्षेत्र के पेट्रोल पंप के समीप शनिवार की देर शाम बोलेरो की चपेट में आने से एक व्यक्ति घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां उसकी स्थिति गंभीर होने के कारण चिकित्सक द्वारा सदर अस्पताल रेफर कर दिया।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि घायल साइकिल पर लहसुन, दाल, हल्दी, चना, मटर सहित अन्य खाद्य सामग्री लेकर गांवों में घूम-घूमकर बेचने का काम करता था। वह साइकिल से सामान की बिक्री कर हसनपुरा की ओर लौट रहा था तभी तभी एक बोलेरो की चपेट में आने से घायल हो गया। घायल मोतिहारी निवासी बताया जात है। समाचार प्रेषण तक घायल के नाम की जानकारी नहीं हो पाई थी।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…