हसनपुरा: केंद्रों का संचालन नियमित व ससमय करें : सीडीपीओ

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हसनपुरा प्रखंड स्थित बाल विकास परियोजना कार्यालय हसनपुरा में बुधवार को प्रभारी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी कुमारी उषा सिंह के नेतृत्व में संबंधित सभी आंगनबाड़ी सेविकाओं की बैठक आयोजित की गयी. बैठक में सीडीपीओ श्रीमती सिंह द्वारा सख्त हिदायत दिया गया कि आंगनबाड़ी केंद्र ससमय खोलने के साथ साथ केंद्र पर बच्चों की उपस्थिति शत प्रतिशत सुनिश्चित करें. उन्होंने कहा कि सभी सेविकाएं प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना, कन्या उत्थान योजना का फॉर्म भरकर कार्यालय में जमा करें.

एक अगस्त से केंद्र का संचालन सुबह 9 बजे से पूर्वाह्न एक बजे तक संचालित करना है. पोषण ट्रेकर में आधार वेरिफाई व बच्चों की लंबाई और वजन करना गंभीरता से लें. वहीं कुल 183 केंद्रों पर सेविकाओं की संख्या अधिक होने को ले बैठक दो पालियों में किया गया. मौके पर प्रधान लिपिक पुष्कर कुमार, एलएस निर्मला कुमारी, कुमारी पुष्पा, पिंकी मिश्रा, डाटा अपरेटर चट्टान सिंह के अलावे विवेकानंद दास, नीरज कुशवाहा, मुसाफिर महतो उपस्थित रहे.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026