परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हसनपुरा प्रखंड के पिपरा चांद परसा स्थित डा. महाचंद्र प्रसाद सिंह महाविद्यालय परिसर में मंगलवार को शिक्षा संगोष्ठी का आयोजन किया। यह कार्यक्रम विद्यालय के संस्थापक सह अध्यक्ष रामनाथ सिंह के 77 वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिहार सरकार के पूर्व मंत्री डा. महाचंद्र प्रसाद सिंह थे। कार्यक्रम का शुभारंभ आगत अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में दौरान अतिथियों को अंगवस्त्र एवं बुके देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रगतिशील प्रारंभिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष वसी अहमद गौसी ने की तथा संचालन मनू राय ने किया। इस मौके पर आज के परिवेश में शिक्षा, दीक्षा व दशा की परिचर्चा की गई। कार्यक्रम के दौरान वैद्यनाथ पाठक, विजय शंकर दुबे, शशिभूषण तिवारी, विक्रमा यादव, परशुराम सिंह, शंभूनाथ शाही आदि ने संबोधित किया। इस मौके पर अभय सिंह, महेश यादव, संजय यादव, लालबाबू सिंह, ठाकुर सिंह, रविरंजन सिंह आदि उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…