हसनपुरा: रजनपुरा में बदहाल नलकूप को ले अनिश्चितकालीन धरना पर बैठे लोग

परवेज़ अख्तर/सिवान:
जिले के हसनपुरा प्रखंड के रजनपुरा में मंगलवार को ग्रामीण शारदा रमण द्विवेदी के नेतृव में दर्जनों ग्रामीणों ने रजनपुरा के बदहाल नलकूप व लिफ्ट एलिगेशन को ले अनिश्चित कालीन धरना पर बैठ गये. शारदा रमण द्विवेदी ने कहा कि हमारे रजनपुरा गांव में तीन लिफ्ट एलिगेशन बोरिंग बाण गंगा नदी में लगा है. जो हाल के दिनों में बेकार पड़ा है. दो तीन साल पहले इसकी मरमती भी हुआ है. इसमें हम सब किसानों की जमीन भी लगी है. बावजूद किसान सिंचाई की सुविधा से वंचित है. किसानों की खेतों में पानी नहीं पहुंच रही है.रजनपुरा में बाण गंगा नदी में लगे तीनों नलकूप चालू कराने को ले हम सभी अनिश्चित कालीन धरना पर बैठे है.  अगर हमलोगों की मांगे शीघ्र पूरी नहीं होती है. तो 12 फरवरी को आमरण अनशन करेगें.फिर 13 फरवरी को सिसवन सीवान मुख्य मार्ग को अवरुद्ध कर विरोध प्रदर्शन करेगें. कार्यक्रम के अंतर्गत अगर किसी तरह की घटना घटती है तो सारी जबावदेही प्रशासन की होगी. धरना में सुभम दूबे,रामरसिक दूबे, वारिस हुसैन, मनीष शर्मा,  पिंटू दूबे, रितेश साहनी, रजनीश मिश्र, पिंटू तिवारी, श्रीभगवान राम, अरबिंद दूबे, सोनू यादव, चंदेश्वर यादव आदि उपस्थित रहे.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026