हसनपुरा: एसपी श्री शैलेश कुमार सिन्हा द्वारा गठित एसआईटी टीम ने पिस्टल व 24 जिंदा गोली के साथ कुख्यात अपराधी को किया गिरफ्तार,भेजा गया जेल

एसआईटी व स्थानीय थाने की पुलिस ने किया परमेंद्र को गिरफ्तार

परवेज अख्तर/सिवान: जिले की पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। एसआईटी व स्थानीय पुलिस के संयुक्त छापेमारी में परमेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस को जांच के दौरान उसके पास से एक पिस्टल व 24 कारतूस मिला है। गिरफ्तार परमेंद्र की गिरफ्तारी के बाद पुलिस उसे थाने लायी और उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट का एफआईआर कर सोमवार को उसे जेल भेज दिया गया।

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि परमेंद्र सिंह अपने पास हथियार और बड़ी मात्रा में कारतूस रखा है। अंदेशा था कि किसी बड़ी घटना को अंजाम दे सकता है। सूचना मिलने के बाद एसआईटी की टीम व स्थानीय पुलिस ने छापेमारी की। इधर एमएच नगर थाना के भिखपुर-भगवानपुर स्थित अपने घर पर ही परमेंद्र गिरफ्तार किया गया। घर में तलाशी लेने के बाद पिस्टल व कारतूस बरामद किया जा सका। बताया जाता है कि परमेंद्र सिंह कई कांडों में जेल भी जा चुका है और जमानत पर इन दिनों बाहर था। एक बार फिर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि परमेंद्र सिंह का आपराधिक इतिहास है और उसके खिलाफ विभिन्न थानों में पहले से ही कई एफआईआर दर्ज हैं।

अपने दादा और चचेरे भाई की हत्या कर सुर्खियों में आया था

थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि परमेंद्र सिंह तब आसपास के इलाके में सुर्खियों में आया जब उसने एक-एक कर अपने दादा लालबाबू सिंह और चचेरे भाई अभिमन्यु सिंह की हत्या कर दी। इसके बाद क्या था, थानों में एक के बाद एक कई कांड उसके खिलाफ दर्ज किए गए। दर्ज कांडों में हत्या, आर्म्स एक्ट व रंगदारी जैसे मामले शामिल हैं। परमेंद्रर सिंह द्वारा सिसवन प्रखंड के बीईओ गुलाम सरवर के चेंबर में हथियार के बल पर रंगदारी की मांग करने का मामला भी सामने आया था। की गयी थी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026