परवेज अख्तर/सिवान: जिले के एमएच नगर थाना के एक गांव में एक मनचले युवक द्वारा एक नाबालिक युवती के साथ दुष्कर्म करने का वीडियो वायरल करने के मामले में गुरुवार को पुअनि अमरेंद्र कुमार द्वारा आरोपी के घर इश्तेहार चिपकाया गया. इस मामले में पीड़िता के पिता द्वारा एक महिला समेत तीन को नामजद किया गया था. आरोपितों के फरार होने के पश्चात पुलिस ने आरोपित के घर तीन इश्तेहार चिपकाया. आपको बता दें कि बीते 20 अक्टूबर 21 को आरोपित के मनचले पुत्र द्वारा 16 वर्षीय किशोरी साथ दुष्कर्म कर उसका वीडियो वायरल कर दिया गया था. आरोपी की मां की तबियत खराब होने पर घर में काम काज करने व पढ़ाने के लिए पड़ोस की लड़की को घर मे रखा था.
तभी किशोरी को अकेली काम करते देख आरोपित के पुत्र द्वारा नशीली दवा देकर अर्ध्द बेहोशी की हालत में दुष्कर्म किया था. जब होश आया तो उसका अश्लील पूरा वीडियो बना लिया था. कहा कि अगर तुम कहीं शिकायत की तो पूरा वीडियो वायरल कर देगें. इसकी शिकायत पीड़िता ने आरोपित की माता पिता से किया तो वह भी इग्नोर करते हुए किशोरी के साथ मारपीट की. साथ ही धमाका कर किसी से न कहने की बात कही थी. जिससे लोक लाज के भय से किशोरी ने एक माह तक किसी से नही बतायी. इस बीच बार बार आरोपी बलैकमेल कर रहा था. तभी अचानक अश्लील वीडियो वायरल कर दिया. इस मामले में पुलिस ने कांड संख्या आंदर/एमएच नगर 223/21 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिये छापेमारी कर रही है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…