परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हसनपुरा प्रखंड के लहेजी के कासीम खान टोला में बुधवार को वज्रपात से विद्युत ट्रांसफार्मर जल गया। इस कारण क्षेत्र में 24 घंटे से विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई है। विद्युत आपूर्ति नहीं होने से लोगों को उमस भरी गर्मी में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों ने इसकी सूचना विद्युत विभाग काे दी है, लेकिन अभी तक किसी ने जले ट्रांसफार्मर की सुध तक नहीं ली इससे लहेजी के उपभोक्ताओं को बिजली विभाग के प्रति आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों का कहना था कि 63 केवीए के ट्रांसफार्मर पर तकरीबन 90 उपभोक्ताओं का कनेक्शन दिया गया है। स्थानीय उपभोक्ताओं ने संबंधित अधिकारियों से अविलंब जले ट्रांसफार्मर बदलने की मांग की है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…