हसनपुरा: असिस्टेंट कमांडेंट बनकर प्रभात ने बढ़ाया जिले का मान

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हसनपुरा प्रखंड के फलपुरा निवासी प्रभात कुमार सिंह ने गुरुग्राम में आयोजित सीआरपीएफ असिस्टेंट कमांडेंट के 53 वी कोर्स में कमीशन प्राप्त किया है। 29 मार्च को एक वर्षीय कड़ी प्रशिक्षण को सफलतापूर्वक मेधा से संपन्न करने के पश्चात प्रभात ने एक राजपत्रित अधिकारी के रूप में कमान संभाल लिया है। इस गौरवशाली क्षण को महत्वपूर्ण बनाने के लिए प्रभात के कंधों को सितारों से सजाने के लिए उनके माता-पिता मौजूद थे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारत सरकार के केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानन्द राय थे।

बता दें कि प्रभात कुमार रमेंद्र सिंह एवं कमशीला देवी के पुत्र हैं। उनके बड़े भाई मंकेश्वर सिंह उत्पाद विभाग में इंस्पेक्टर के रूप में कार्यरत हैं, वहीं इनके छोटे भाई भारतीय नौसेना में सब-लेफ़्टिनेट के पद पर तैनात हैं। प्रभात बचपन से ही सैन्य बलों के शौर्य और पराक्रम से प्रभावित रहे। प्रभात ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा गांव के सरकारी विद्यालय से हासिल किया। 2019 में आयोजित इस परीक्षा में इन्होंने अखिल भारतीय वरीयता सूची में 119 वां रैंक प्राप्त किया था। चाचा अखिलेश्वर सिंह एवं राजू सिंह समेत अन्य लोगों ने प्रभात कुमार को बधाई दी है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024