परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हसनपुरा प्रखंड मुख्यालय स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर से सोमवार को मनोज मिश्र व मंडल अध्यक्ष लक्ष्मीकांत पाठक के नेतृत्व में गाजे बाजे के साथ शनिदेव महाराज के तीसरे वार्षिकोत्सव पर शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा ठाकुरबाड़ी शिव मंदिर से आरंभ होकर अरंडा, हसनपुरा, गोला बाजार होते हुए पुनः मंदिर परिसर पहुंची संपन्न हो गई, जहां शनि देवता का अभिषेक व पूजा अर्चना की गई। साथ ही श्रद्धालुओं ने शनि देवता को तेल से अभिषेक कर खुशहाली के लिए प्रार्थना की।
इस मौके पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें प्रसाद के रूप में खिचड़ी का वितरण किया। काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इसके पूर्व कार्यक्रम में शामिल मुख्य अतिथि जदयू नेता अजय सिंह, उप सभापति किरण गुप्ता, छपरा नगर निगम की उप मेयर रागिनी देवी, धर्म जागरण मंच के प्रेमबाबू माथुर, रमाकांत पाठक आदि को भाजपा मंडल अध्यक्ष लक्ष्मीकांत पाठक ने अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर उप चेयरमैन प्रतिनिधि तबरेज आलम उर्फ सोनू, डा. धनंजय सिंह, सुरेश महतो, शाहिद सिद्दीकी, मो. इस्माइल, नंदजी श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…