हसनपुरा: अगलगी में 50 हजार नगद सहित ढाई लाख की संपति जली

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के एमएच नगर थाना के सिसवां कला निवासी श्रीभगवान साह के झोपड़ीनुमा मकान में हुई अगलगी मे 50 हजार नगद सहित करीब ढ़ाई लाख रुपये की संपति जलकर राख हो गयी. घटना बीती रात 12 बजे की बतायी जा रही है. अगलगी की घटना के बाद ग्रामीणों ने काफी मशक्कत से आग पर काबू पाया. तबतक अगलगी में 50 हजार रुपया नगद, आठ थान गहना, कपड़ा, अनाज, अलमीरा, बक्शा सहित करीब ढाई लाख की संपति जलकर राख हो गयी.

मामले मे पीड़ित श्रीभगवान साह की पत्नी सुगांती देवी ने अपने ससूर सुग्रीव साह सहित पिंकी देवी, प्रमीला देवी, आलापुर निवासी रंजीत साह व दरौंदा के हाथोपुर निवासी जवाहीर साह को षड़यंत्र के तहत आग लगाने का आरोप लगायी है. बेटी की शादी की तैयारी को लेकर जेवर वगैरह खरीदा गया था. वह भी जलकर राख हो गया. एक दिन पूर्व ही उक्त लोगों से झगड़ा हुआ था. जिसमें घर में आग लगाने व जान मारने की धमकी दी गयी थी. मेरे ससूर द्वारा दो कट्ठा का मकान बेटी को लिख दिए है. जिसको लेकर हमेशा विवाद होते रहता था. इस मामले मे पुलिस आवेदन लेकर जा़ंच पड़ताल कर रही है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026