परवेज अख्तर/सिवान: हसनपुरा नगर पंचायत अरंडा स्थित पिंटू गुप्ता की किराना दुकान में बीती रात हुई अगलगी में तकरीबन तीन लाख की संपति जलकर राख हो गयी. घटना बीती रात 11 बजे की बतायी जा रही है. दुकान से निकल रहे आग की लपटे और धूंआ को ग्रामीणों ने देखा. उसके बाद दुकानदार को सूचना देने के बाद आग बुझाने में जुट गये. आग इतना भयावह था कि क्षणभर में दुकान में रखे लाखों के सामान जलकर राख हो गया. ग्रामीणों के अथक प्रयास से आग पर काबू पाया गया.
तब तक तकरीबन तीन लाख की संपत्ति जल कर राख हो गयी. इस मामले में पीड़ित पिंटू गुप्ता ने बताया कि बीती संध्या साढ़े आठ बजे दुकान दुकान को बंद कर अपने घर चला गया. तभी दुकान में आग लगने की सूचना मिली.मै भागे दौड़े दुकान पर पहुंचा तो देखा कि सभी सामान धूंधूंकर जल रहा है इस अगलगी में बिस्कुट, साबुन, सर्फ, कुरकुरे सहित अन्य कीमती सामानों सहित तीन लाख की संपति जली है. आग लगने का कारण पता नहीं चल सका है. इस मामले में पीड़ित ने स्थानीय थाना व सीओ को आवेदन देकर दिया है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…