परवेज अख्तर/सिवान: हसनपुरा पांच सूत्री मांगों को ले हसनपुरा प्रखंड मुख्यालय में गुरुवार को आंगनबाड़ी सेविका-सहायिकाओं का धरना जारी रहा। अपनी मांगों पर सेविकाएं अड़ी रहीं। उनका कहना था कि जब तक सरकार उनकी मांगों को नहीं मान लेती धरना जारी रहेगा। जानकारी के अनुसार हसनपुरा स्थित आइसीडीएस कार्यालय के समीप प्रखंड अध्यक्ष विद्यावती कुशवाहा के नेतृत्व में आंगनबाड़ी सेविका-सहायिकाओं का धरना सातवें दिन भी जारी रहा।
सेविकाओं का कहना था कि जब तक हमारी पांच सूत्री मांगे पूरी नहीं होती धरना अनिश्चित कालीन जारी रहेगा। सेविकाओं की मांगों में मानदेय बढ़ाने, सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने आदि शामिल था। गुरुवार को सिवान-सिसवन मुख्य मार्ग से जिलाधिकारी को रजनपुरा जाते देख सेविकाओं ने नारेबाजी की। साथ ही सरकार विरोधी नारे लगाए। धरना में मुख्य रूप से शिवकुमारी देवी, सुमन देवी, वीणा देवी, तबस्सुम खातून,शीला कुमारी, बेबी कुमारी, कविता वर्मा, गिरिजा देवी, सिरजा देवी, अंजुम आरा आदि शामिल थीं।
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…
सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…
सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…
पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…
परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…