हसनपुरा: पंचायत उपचुनाव को ले मतदाता सूची का हुआ प्रकाशन

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हसनपुरा प्रखंड क्षेत्र पांच पंचायतों में होने वाले आगामी पंचायत उप चुनाव की तैयारी में मतदाता सूची का प्रकाशन शुक्रवार को कर दिया गया। सूची का प्रकाशन संबंधित पंचायत सचिवों के माध्यम से किया गया। यह प्रकाशन हरपुरकोटवा पंचायत के वार्ड संख्या छह में वार्ड सदस्य व पंच सदस्य के पद रिक्त है, मंद्रापाली वार्ड संख्या तीन एवं सात, रजनपुरा पंचायत कि वार्ड संख्या चार, पियाउर पंचायत के वार्ड संख्या 13 व 14, पकड़ी पंचायत के वार्ड संख्या सात के पंच सदस्यों का पद रिक्त होने से संबंधित पंचायतों के वार्ड के संबंधित बूथों पर मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया। इस संदर्भ में बीडीओ राजेश्वर राम ने बताया कि संबंधित पंचायतों में प्रत्याशियों द्वारा नामांकन व अन्य कारणों से चुनाव नहीं होने के चलते वार्ड सदस्य व पंच सदस्यों का पद रिक्त है। इस अवसर पर पंचायत सचिव सुमन कुमार, योगेंद्र सिंह, रामवचन सिंह आदि शामिल थे।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024