हसनपुरा: रजनपुरा मुखिया को मिली जान से मारने की धमकी

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हसनपुरा प्रखंड के रजनपुरा पंचायत के मुखिया मुर्शीद खान को उनके फोन पर काल कर जान से मारने की धमकी दी गई है। इस मामले में मुखिया ने थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए न्याय की गुहार लगाई है। उन्होंने आवेदन में कहा है कि 20 फरवरी की शाम 6:43 बजे शहाबुद्दीन खान के मोबाइल नंबर से अयूब खान ने जान से मारने की धमकी दी।

वहीं शहाबुद्दीन खान के मोबाइल से बात हुई है कि मुर्शीद खान को जाकर बोल दो कि आठ बजे से तीन बजे शाम तक हत्या करा देंगे। मुर्शीद खान ने आशंका जताई है कि भविष्य में कभी भी मेरे तथा मेरे परिवार के साथ घटना घट सकती है जिसका जिम्मेदार डा. अमजद खान व उनके पिता अयूब खान होंगे। पुलिस आवेदन लेकर मामले की जांच कर रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026