हसनपुरा: एसडीओ व डीएसपी ने जनता दरबार व थाने का किया निरीक्षण

परवेज अख्तर/सिवान: हसनपुरा जिलाधिकारी मुकुल कुमार गुप्ता के निर्देश पर शनिवार को एसडीओ रामबाबू बैठा व डीएसपी फिरोज आलम ने एमएच नगर थाना व अंचल कार्यालय में चल रहे शनिवारी जनता दरबार का निरीक्षण किया गया. इस दौरान जिले से पहुंचे सदर एसडीओ रामबाबू बैठा ने अंचल कार्यालय का निरीक्षण किया.जहां कार्यालय में चल रहे शनिवारी जनता दरबार में सीओ प्रभात कुमार सहुली के एक जमीनी मामले का निपटारा कर रहे थे. जहां सदर एसडीओ श्री बैठा ने निरीक्षण किया. जहां अंचलाधिकारी की कार्यशैली से काफी संतुष्ठ दिखे.

वही दूसरी तरफ सदर डीएसपी फिरोज आलम ने एमएच नगर थाने का निरीक्षण किया. इस दौरान सदर डीएसपी श्री आलम ने थाने में उपस्थित चौकीदारों सहित अन्य पुलिस कर्मियों से बारी-बारी से पूछताछ करते हुए विभिन्न पुराने मामले को अनुसंधान करते हुए जल्द निपटारा करने का निर्देश दिया. साथ ही उन्होंने सिरिस्ता, हाजत, स्टेशन डायरी आदि की निरीक्षण की.वहीं जिले से पहुंचे पदाधिकारियों से कर्मियों व अधिकारियों में हड़कंप मच गया.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026