परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हसनपुरा प्रखंड के हसनपुरा स्थित उप डाकघर में बीते तीन दिनों से सर्वर डाउन होने के कारण समस्त कार्य ठप हो गया है. तीन दिनों से निरंतर सर्वर डाउन होने से डाकघर से लेनदेन करने वाले स्थानीय नागरिक के अलावे क्षेत्र के लोग काफी परेशान हैं. सर्वर नहीं चलने के कारण उप डाकघर में न तो पैसा जमा निकासी हो पा रहा है. इतना ही नही कोई भी पार्सल स्पीड पोस्ट भी नही हो रहा है. इससे स्थानीय ग्राहकों की मुश्किलें बढ़ गई है. उपभोक्ता नरेश चौधरी, मनराज चौधरी, रामाजी चौधरी, दिनेश पांडेय आदि ने बताया कि वे पिछले तीन दिनों से खाते में जमा पैसा निकालने के लिए चक्कर काट रहे हैं.
लेकिन सर्वर में खराबी होने के कारण पोस्ट ऑफिस में जमा अपना पैसा नहीं निकाल पा रहे हैं. वही सिसवां कला के संतोष कुमार ने बीते तीन दिनों से पार्सल स्पीड पोस्ट के लिए डाकघर का चक्कर काट रहे है, लेकिन कर्मी द्वारा सर्वर डाउन बताया जा रहा है. इस संदर्भ में डाकघर के प्रधान लिपिक मोहम्मद गौस ने बताया कि चेन्नई से ही सर्वर डाउन की शिकायत मिल रही है. जैसे ही सर्वर ठीक होगा, पहले की तरह सुचारू रूप से कार्य बहाल की जाएगी.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…