परवेज अख्तर/सिवान: हसनपुरा मध्य प्रदेश के देवांस में आयोजित 16 वां राष्ट्रीय ग्रेपलिंग चैंपियनशिप समारोह में हसनपुरा की खिलाड़ी सह रामविलास यादव की पुत्री कविता कुमारी ने बिहार टीम की तरफ से खेलते हुए नी- गी ग्रेपलिंग में कांस्य पदक तथा गी ग्रेपलिंग में स्वर्ण पदक प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है। उसने ग्रेपलिंग के एवेंट गी में मध्य प्रदेश के खिलाडी़ को 5-0 से, हरियाणा के खिलाडी़ को 8-2 से हराया तथा बंगाल की खिलाडी़ को 9-0 से हराया और फिर केरला के खिलाडी़ को 30 सेकेंड में नाक आउट करते हुए स्वर्ण पदक जीता है।
वहीं नी- गी ग्रेपलिंग में बंगाल की खिलाड़ी को 7-3 से हराया और हरियाणा की खिलाड़ी को 9-2 से हराया तथा सेमीफाइनल में मध्य प्रदेश की खिलाड़ी को हराते हुए कांस्य पदक पर कब्जा जमाया है। इस राष्ट्रीय ग्रेपलिंग चैंपियनशिप में 23 राज्य के 850 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। इसमें पूरे भारत में बिहार ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है। इसके पहले भी कविता कुमारी राज्य स्तरीय तथा राष्ट्रीय ग्रेपलिंग चैंपियनशिप में कई पदक जीत चुकी है और उसने इस क्षेत्र में काफी गौरवान्वित किया है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…