हसनपुरा प्रखंड के उसरी धनौती स्थित चंद्रबदन उच्च विद्यालय सह इंटर कालेज के खेल मैदान में चल रहे वाईसीसी क्रिकेट टूर्नामेंट का दूसरा लीग मैच सोमवार को सिवान बनाम अरंडा टीम के बीच खेला गया। इसमें सिवान की टीम की विजयी हुई। सिवान की टीम ने टास जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला लिया। अरंडा की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 16 ओवर में 79 रन बनाई।
जवाब में खेलने उतरी सिवान की टीम सात ओवर में ही मैच जीत ली। मैन आफ द मैच का पुरस्कार सिवान टीम के खिलाड़ी मुकुल कुमार को दिया गया। इस मैच के अंपायर संतोष यादव व बाबू गुप्ता, कमेंटेटर अरमान अली व तौहीद जया, स्कोरर आकाश कुमार थे। इस मौके पर सहयोगी जलाल अहमद, वीरेंद्र यादव, प्रवीण यादव समेत काफी संख्या में खेलप्रेमी उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…