हसनपुरा: सड़क दुर्घटना में छात्र की मौत, दूसरा घायल

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के एमएच नगर थाना के हरपुर कोटवा गांव के समीप सड़क दुर्घटना में एक छात्र की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के धूमनगर निवासी विजय कुमार के रूप में हुई है। जबकि घायल गांव का ही सूरज कुमार साह बताया जाता है। मृतक छितौली उच्च विद्यालय के कक्षा 10 का छात्र था। घटना के संबंध में बताया जाता है कि विजय कुमार एवं सूरज कुमार साह एक ही बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहे थे। तभी बाइक से गिरकर घायल हो गए।

स्थानीय लोगों ने दोनों को इलाज के लिए हसनपुरा एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने विजय कुमार मौत मृत घोषित कर दिया। वहीं सूरज कुमार को इलाज निजी क्लीनिक में कराया गया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही घायल सूरज कुमार इलाज कराया गया। घटना के बाद मृतक के स्वजनों में कोहराम मच गया। मां मीना देवी समेत अन्य स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। मृतक दो भाई व एक बहन में दूसरे नंबर है। मृतक चौकीदार भोज राजभर का भतीजा है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026