परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हसनपुरा प्रखंड के हरपुर कोटवा स्थित सामुदायिक भवन परिसर में बुधवार को प्रतिभा सम्मान आयोजित कर मैट्रिक की परीक्षा में उत्कृष्ट अंक से उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के आयोजनकर्ता मुखिया नीरज कुमार सिंह उर्फ गुड्डू कुमार सिंह थे। मुखिया ने छात्र-छात्राओं को नकद एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
सम्मानित होने वालों में नंदनी कुमारी, सुमित कुमार, प्रशांत कुमार, सूरज कुमार साह, आदित्य नारायण पांडेय, अनामिका कुमारी, प्रकाश गुप्ता, अंजलि कुमारी, जीशा कुमारी, दीपिका, वैभव राज व सुजीत कुमार शामिल थे। पूछने पर सम्मानित छात्र-छात्राओं में किसी ने जज तो कोई आएएस आफिसर, चिकित्सक, इंजीनियर व वैज्ञानिक बनने की इच्छा जाहिर की। इस मौके पर सुजीत कुमार सिंह, शैलेंद्र कुमार, भीम पांडेय, राकेश कुमार, रामबाबू प्रसाद, श्रीनाथ साह आदि उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…