हसनपुरा: 12 हृदय रोगी बच्चों का हुआ सफल ऑपरेशन

परवेज अख्तर/सिवान: अहमदाबाद स्थित भारत के सबसे बड़े पेडियाट्रिक्स श्रीसत्य साईं हृदय संस्थान के सौजन्य से नि:शुल्क 12 बच्चों को हृदय में छेद का आपरेशन करा नई जिंदगी प्रदान की गई है। बिहार के विभिन्न जिलों से आए इन 12 बच्चों को अस्पताल परिसर स्थित मंदिर में अस्पताल के तरफ से किड्स गिफ्ट देकर उन्हें उनके घर रवाना किया गया। नई जिंदगी पाने वाले बच्चों में पटना से सुशांत कुमार, समस्तीपुर से अमित कुमार, कुणाल कुमार, वैष्णवी कुमारी आयुष कुमार और आर्यन कुमार, बेगूसराय से ज्योति कुमारी, जहानाबाद से रागिनी कुमारी, गया से स्वीटी कुमारी, सारण से सना खातून, बांका से सेहर फातमा, पश्चिमी चंपारण से अर्जुन कुमार शामिल हैं।

विदित हो कि इस पूरे कार्य का नेतृत्व हसनपुरा के जलालपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के आयुष चिकित्सक डा. महेंद्र कुमार के नेतृत्व में सम्पन्न हो रहा है। वह पूरे बिहार प्रदेश के तरफ से डीसी बनकर उक्त कार्यों का संपादन कर रहे हैं। मौके पर बच्चों के अभिभावक के साथ अस्पताल के रमन कुमार, निधि बेन, हितेश भाई, सुमन भाई, नीलेश भाई समेत अस्पताल के सभी कर्मी उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024