परवेज अख्तर/सिवान: जिले के एमएच नगर थाना के उसरी बुजुर्ग पंचायत के विशुनपुरा निवासी एक किशोर बुधवार की दोपहर दाहा नदी में नहाने के दौरान लापता हो गया. मालूम हो कि बुधवार की दोपहर में हो रही बारिश के बीच राजेंद्र शर्मा का 14 वर्षीय पुत्र लालू कुमार अपने चार दोस्तों के साथ उसरी खुदीदास के दाहा नदी घाट पर नहाने के लिये छलांग लगाई थी. इस दौरान तीन दोस्त तो नदी से बाहर आ गए. लेकिन लालू नदी से बाहर नहीं आया. जब लालू पानी से उपर नहीं आया तो उनके अन्य दोस्तों में खलबली मच गई.
इसकी शीघ्र सूचना लालू की मां को दी. घटना की सूचना मिलते ही परिजन बदहवास घटना स्थल पहुंच कर रोने-बिलखने लगे. स्थानीय ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही थाने के सअनि मुन्ना यादव दल बल के साथ मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल में जुट गए. गोताखोरों की मदद से लालू की खोजबीन करने में लग गये, परंतु देर शाम तक लालू का नदी में पता नहीं चल सका.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…