परवेज अख्तर/सिवान: शिया वक्फ बोर्ड की जमीन पर जबरन कब्जा कर अवैध रूप से बिक्री करने के मामले में शिया वक्फ बोर्ड ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की है। अपने आवेदन में कहा है कि बीबी कनीज कुबरा वक्फ स्टेट ( बोर्ड पंजीयन संख्या- 124/सिवान) तौजी 1183, खाता 307, थाना नं. 379 सर्वे 778 अवस्थित हसनपुरा, थाना एमएच नगर जिला सिवान की वक्फ भूमि/संपत्ति पर हसनपुरा निवासी मनौवर अब्बास द्वारा अवैध बिक्री कर कब्जा कर लिया गया है।
उक्त संबंध में 17 फरवरी को थाना एमएच नगर/हुसैनगंज सिवान में प्राथमिकी कराई की गई। वक्फ अधिनियम 1995 की धारा 52 के तहत अवैध बिक्री की गई भूमि को वापस लेने हेतु बोर्ड पत्रांक 659 दिनांक तीन मार्च 22 द्वारा अधियाचना भेजी जा चुकी है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…