हसनपुरा: शौच करने गये बच्चे की गड्ढे में डूबने से हुयी मौत

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के एमएच नगर थाना के मखनूपुर गांव में शौच करने गये एक 10 वर्षीय बच्चे की गड्ढ़े भरे पानी में डूबने से मौत हो गयी.मृतक नागेद्र साह का 10 वर्षीय पुत्र कर्ण कुमार है. सोमवार को अपने कुछेक दोस्तों के साथ चंवर में शौच करने गया था. तभी गहरे गड्ढे भरे पानी में पैर फिसलने से पानी में डूब गया. जिससे उसकी मौत हो गयी.उधर पानी में डूबते कर्ण को दोस्तों ने कर्ण के परिजनों की इसकी सूचना दी. कर्ण की गड्ढ़े में गिरने की सूचना मिलते ही परिजन बदहवास घटना स्थल पहुंचे.

इधर कर्ण की डूबने  की खबर मिलते ही परिजनों में शोक की लहर दौड़ गयी. सभी दहाड़ मारकर रोने बिलखने लगे. स्थानीय ग्रामीणों की अथक प्रयास से शव को गड्ढ़े से बाहर निकाला गया. बताया जा रहा है कि वर्षा की पानी पूरे खेतों में लगी है. खेतों में पानी चोरो तरफ लगने के कारण गहरे गड्ढ़ा का अनुमान नहीं लग सका. जिससे गहरे पानी में जाने के पश्चात दम घुंटने से मौत हो गयी.इधर घटना को ले मृतक की मां बार बार मूर्क्षित होकर गिर जा रही थी. लोगों के लाख आश्वासन के बाद भी उनके आंसू थमने का नाम नहीं ले रहा था. मृतक दो भाइयों में सबसे बड़ा था. वह गांव के ही स्कूल में चौथी कक्षा में पढ़ता था. उसके पिता बाहर रहते है. घटना को ले पूरे गांव में शोक की लहर है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026