परवेज अख्तर/सिवान: जिले के एमएच नगर थाना के पियाउर पंचायत के बलेथरी गांव निवासी स्व. शिवनाथ साह के 55 वर्षीय पुत्र रमेश यादव की पटना में इलाज के दौरान बुधवार की अहले सुबह मौत हो गयी। शव का पोस्टमार्टम होकर बुधवार को ही गांव पहुंचा। जैसे ही शव गांव पहुंचा परिजन दहाड़ उठे। वहीं आसपास के लोगों में इस घटना से काफी शोक है। घटना तब हुई जब वह मंगलवार की शाम अपनी बाइक से हसनपुरा बाजार गये थे। तभी सीवान-सिसवन मुख्य सड़क पर हसनपुरा के समीप एक व्यक्ति को बचाने के क्रम में बाइक लेकर अनियंत्रित हो गए।
इसी बीच सड़क पर गिर पड़े। जहां उन्हें गंभीर चोट होने के चलते परिजन इलाज के लिए सीवान सदर अस्पताल ले गये। जहां से चिकित्सकों ने पटना रेफर कर दिया। जहां इलाज चल ही रहा था कि तभी बुधवार की अहले सुबह मौत हो गयी। उसे एक पुत्र व तीन पुत्रियां हैं, सभी की शादी हो चुकी है। घटना के बाद पत्नी हीरामती देवी सहित बच्चों का रो-रोकर हाल बुरा है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…