हसनपुरा: शराब मामले में झूठा केस को ले न्याय को भटक रही पीड़िता

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के एमएच नगर थाना के मेरही निवासी रामभरोसा भगत की पत्नी आसमावती देवी ने स्थानीय प्रशासन द्वारा पति को शराब मामले में झूठा केस में फंसाने से नराज न्याय ले लिये भटक रही है. शनिवार को आंदर प्रभाग के इंस्पेक्टर रणधीर कुमार को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाना चाही लेकिन वहां आवेदन नहीं लिया गया. कहा गया कि अपने स्थानीय थाने में आवेदन दीजिए. इस परिस्थिति में पीड़िता भटक रही है. पीड़िता ने अपने आवेदन में कहा है कि बीते 15 जून की शाम  एमएच नगर थाने के पुअनि अखिलेश सिंह मेरे गांव में गस्ती कर रहे थे.

ठीक उसी समय एक बाइक चालक पुलिस के गाड़ी देख अपनी बाइक छोड़ हमारे मुर्गी फार्म के रास्ते पकड़ी की तरफ फ़रार हो गया. पुलिस उसे पकड़ना चाही मगर वह भाग गया. पुलिस ने एक थैला में रखा देसी शराब व बाइक को जब्त कर थाने लायी.फिर पुलिस ने गांव के दो लोगों को फर्जी हस्ताक्षर कर गवाह बनाकर मेरे पति राम भरोसा भगत को शराब मामले में आरोपित कर दिया. जबकि मेरे पति घटना के दिन दारौंदा उपस्वास्थ्य केंद्र पर अपने ससुर के इलाज में गए थे. गौरतलब हो कि बीते शुक्रवार को गांव के दर्जनों महिला व पुरूषों ने पुलिस की कारगुजारियों के खिलाफ थाना का घेराव किया था.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026