✍️परवेज़ अख्तर/सिवान: जिले के एमएच नगर थाना के महुअल महाल गांव में सोमवार की रात चोरों ने एक घर से पांच हजार रुपये तथा करीब 50 हजार के आभूषण की चोरी कर ली। इस मामले में पीड़ित रामनाथ पांडेय ने अज्ञात के विरुद्ध थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। गृहस्वामी ने बताया कि सोमवार की रात परिवार के सभी सदस्य भोजन करने के बाद सो गए थे।
तभी चोर घर के पीछे के रास्ते में घर में प्रवेश कर गए तथा अलमीरा खोल पांच हजार रुपये नकद, दो कान की कुंडल, एक नाक की नथिया, एक सिकड़ी समेत करीब 50 हजार रुपये के आभूषण की चोरी कर ली। घटना की जानकारी मंगलवार की सुबह हुई जब परिवार के सदस्यों की नींद खुली। वहीं चोरों ने पड़ोसी डा. सुनील पांडेय व वीरेंद्र साह के घर में चोरी करने का प्रयास किया, लेकिन लोगो के जग जाने से सफलता हाथ नहीं लगी। थानाध्यक्ष पंकज कुमार ठाकुर ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…