हसनपुरा: साउथ अफ्रीका से युवक का शव पहुंचते ही स्वजनों में मचा कोहराम

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के एमएच नगर थानाक्षेत्र के डिब्बी गांव में शुक्रवार की देर रात साउथ अफ्रीका से युवक का शव आते ही स्वजनों में कोहराम मच गया। मृतक की पहचान डिब्बी निवासी काशीनाथ सिंह के पुत्र मुन्ना कुमार सिंह के रूप में हुई। मृतक की पत्नी रीना देवी समेत अन्य स्वजनों के चीत्कार से पूरा माहौल गमगीन हो गया। आसपास के ग्रामीण स्वजनों को ढाढ़स बंधा रहे थे।

बताया जाता है कि मुन्ना कुमार सिंह नौकरी के लिए 15 दिन पूर्व ही साउथ अफ्रीका गए थे। वे किसी प्राइवेट कंपनी में काम कर रहे थे। तभी अचानक हृदय गति रुकने से 27 जनवरी की सुबह उनकी मौत हो गई। वहीं मौत की खबर कंपनी के कर्मियों द्वारा स्वजनों को दी थी। घटना के बाद परिजन शव की प्रतीक्षा में थे। तभी 10 दिनों के बाद मुन्ना का शव शुक्रवार की सुबह पटना एयरपोर्ट पहुंचा। उन्हें मृतक को तीन पुत्री है जो सभी मासूम हैं। तीन भाई व एक बहन में सबसे बड़े थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026