परवेज अख्तर/सिवान: जिले के एमएच नगर थाना के उसरी बुजुर्ग के विशनपुरा निवासी राजेंद्र शर्मा का 14 वर्षीय पुत्र लालू कुमार का गुरुवार की देर शाम शव पोस्टमार्टम कराकर घर पहुंचा. शव घर पहुंचते ही मृतक के घर कोहराम मच गया. सभी दहाड़ मारकर रोने बिलखने लगे. चीख चित्कार से समूचा माहौल गमगीन हो गया था. लोगों के लाख आश्वासन के बाद भी मृतक के माता-पिता के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहा था.
शव का दाह संस्कार रात्रि 10 बजे गांव के श्मशान घाट पर कर दिया गया. गौरतलब हो कि बीते बुधवार को मृतक अपने दोस्तों के साथ खुदी बाबा के नहाने गया था. सभी दोस्त दहानदी से बाहर आ गये. लेकिन इसी क्रम में लालू दहानदी में डूब कर लपाता हो गया था. शव को गुरुवार की दो पहर छह किमी दूर रजनपुरा के तकीया के समीप बरामद कर पोस्टमार्टम के लिये सीवान भेजा गया था. इस घटना को ले पूरे गांव में शोक की लहर है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…