परवेज अख्तर/सिवान: जिले के एमएच नगर थाना के नदियांव गांव निवासी अरविंद राय की पत्नी मुस्कान राय द्वारा थाना में एफआईआर के लिए आवेदन दिया है। जिसमें अपने पति, सास, ससुर, देवर व ननद सहित कुल पांच लोगों को नामजद किया है। उसने आवेदन में यह भी बताया है कि मेरी शादी डेढ़ साल पहले अरविंद राय से हुई थी। शादी के बाद मैं अपनी ससुराल में लगभग तीन-चार माह तक ठीक-ठाक से थी।
इसी बीच आशा देवी, जयराम राय, रानी कुमारी व अखिलेश राय द्वारा दहेज में चार पहिया वाहन की मांग करते हुए मुझे प्रताड़ित करते थे। साथ ही मेरे माता व पिता को गाली-गलौज देते रहे। इस मामले में पीड़ित महिला ने दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाकर मारपीट कर जान मारने के मामले दर्शाए हैं। पुलिस आवेदन लेकर मामले की जांच कर रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…