हसनपुरा: 95 पीस देसी शराब व एक बाइक के साथ तीन धंधेबाज धराए, जेल

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के एमएच नगर थाना क्षेत्र के कबिलपुरा सेलरा मोड़ समीप शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष पंकज कुमार ठाकुर व प्रशिक्षु दारोगा राहुल कुमार सिन्हा के द्वारा छापेमारी कर तीन शराब धंधेबाजों को 95 पीस देसी शराब व एक पैशन प्रो बाइक के साथ गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार धंधेबाजों में उसरी खुर्द के शंकर साह पिता विश्वनाथ साह, बलेथरी के सुजीत यादव पिता रामाशंकर यादव तथा लालनचक के विकास यादव पिता विश्वनाथ यादव शामिल है. इस दौरान थानाध्यक्ष श्री ठाकुर ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि बीआर 29 डब्ल्यू 2279 काला रंग के पैशन प्रो बाइक से तीन धंधेबाज शराब की खरीद-बिक्री कर रहे है.

तभी पुलिस रेड किया. जहां पुलिस वाहन को देख धंधेबाज भागने की कोशिश की. तभी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया. जहां पुलिस ने धंधेबाजों के पास से यूपी निर्मित 200 एमएल के 95 पीस बंटी बबली बरामद की गई.पुलिस ने बाइक व शराब को जब्त कर थाने लायी. जहां रविवार को तीनों धंधेबाजों को जेल भेज दिया.आपको बता दें कि थाना क्षेत्र में शराब का धंधा काफी जोरों पर चल रहा है. जिस पर पुलिस नकेल कसने में पूरी तरह विफल है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026