हसनपुरा: सड़क दुर्घटना में एक महिला सहित तीन घायल

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के एमएच नगर थाना के रजनपुरा लंगड़ा मोड़ के समीप मंगलवार की सुबह करीब आठ बजे अनियंत्रित ट्रक ने एक आटो में टक्कर मार दी इससे आटो में सवार एक महिला सहित तीन लोग घायल हो गए। घायलों की पहचान हुसैनगंज थाने के हरिहांस निवासी फूलमती देवी, गोपालपुर निवासी भीम राम व एमएच नगर थाने के हसनपुरा निवासी जियाउल हक शामिल हैं।

बताया जाता है कि आटो चालक सवारी लेकर चैनपुर की ओर जा रहा था तभी सामने से आ रहे ट्रक ने अनियंत्रित होकर आटो में टक्कर मार दिया इससे आटो में सवार एक महिला सहित तीन लोग घायल हो गए। वहीं घटना में आटो भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना की जानकारी होते ही काफी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ घटनास्थल पर एकत्रित हो गई। ग्रामीणों ने घटना की सूचना थाने को दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तथा ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया तथा ट्रक को जब्त कर थाने लेकर चली गई। घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024