हसनपुरा: बीएलओ को दिया गया गरुड़ ऐप का प्रशिक्षण

अब ऑन लाइन होगें सभी कार्य

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हसनपुरा प्रखंड कार्यालय स्थित सभागार में गुरुवार को बीडीओ राजेश्वर राम के नेतृत्व में दोनों विधान सभा यथा 108 रघुनाथपुर और 109 दरौदा के कूल 117 बीएलओ को गरुड़ ऐप का प्रशिक्षण दिया गया. प्रशिक्षक संतोष कुमार ने कहा कि गरुड़ ऐप की हैंड ऑन ट्रेनिंग दी गयी.जिससे ऑनलाइन कार्य में असानी होगी. प्रशिक्षक द्वारा प्रपत्र छह, सात,आठ व आठ क के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि मतदाता सूची को दुरुस्त करते त्रुटि रहित बनाने के लिये गरुड़ ऐप से कार्य करना है.

इसके माध्यम से मतदाता सूची में नए मतदाताओं का नाम जोड़ने, नाम हटाने, नाम संशोधित करने विधानसभा क्षेत्र में मतदान केंद्र परिवर्तन को लेकर आवेदन किया जा सकेगा. बीएलओ अपने मतदान केंद्र से संबंधित अपने मतदाताओं का ऑनलाइन व ऑन द स्पॉट आवेदन कर सकेंगे. वहीं मतदान केंद्रों की भौतिक सत्यापन यथा बिजली, रैंप, उपस्कर, शौचालय व पे जल आदि का भी इसी गरुड़ ऐप से किया जाएगा. मौके पर बीएलओ में अब्दुल रहमान अंसारी, देवानंद प्रसाद, बबन यादव, अनिरुद्ध राम, रंभा देवी,रिंकू मिश्रा, विजय कुमार, इंद्रासन पंडित, मीना कुमारी, सबिता देवी, सुशील कुमार पंडित आदि उपस्थित रहे.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026