परवेज अख्तर/सिवान: हसनपुरा नगर पंचायत के हसनपुरा स्थित एक निजी विद्यालय परिसर में रविवार को स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इसमें करीब दो सौ मरीजों की स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक परामर्श दिए गए। शिविर में दिल्ली व जिले से पहुंचे चिकित्सक क्रमश: डा. एस हुसैन, डा. एम अली, डा. एस अहमद, डा. एच इमाम, डा. आशीष कुमार व डा. एफ अहमद द्वारा क्षेत्र के विभिन्न गांवों से पहुंचे मरीजों की स्वास्थ्य जांच कर उचित परामर्श एवं दवा का वितरण किया गया।
मौके पर आइडियल पब्लिक हाई स्कूल के निदेशक आरसी कबीर, राजद प्रखंड अध्यक्ष शारिक इमाम, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष जावेद अली, जाफर इमाम, शमीम अख्तर, पूर्व मुखिया कौशर अली, फैयाज खान समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…