परवेज अख्तर/सिवान: जिले के एमएच नगर थाना के कन्हौली निवासी कामेश्वर सिंह के बंद मकान में चोरों ने लाखों की संपत्ति की चोरी की है. चोर घर के पीछे से आम के पेड़ के सहारे छत पर चढ़ गये, फिर जंगला का रड तोड़कर घर के अंदर प्रवेश कर चोरी की घटना का अंजाम दिया. गृह स्वामी कामेश्वर सिंह का पूरा परिवार दिल्ली रहता है. इधर चार मार्च को घर आए थे. इस दौरान चोरों ने सात कमरे का ताला तोड़ कर छह अटैची, पूराना पीतल का बर्तन सेट, गैस सिलेंडर, बोरी में रखे मोटर सहित लाखों की संपति की चोरी कर ली है.
घर के बाहर का दरवाजा टूटा देख आसपास के लोगों ने पीड़ित परिवार को सूचना दिया. सूचना के बाद कामेश्वर सिंह की बेटी शोभा देवी व दामाद संजय सिंह रघुनाथपुर के संठी से कन्हौली पहुंच कर घटना का जायजा लिया. फिर इसकी सूचना स्थानीय थाने को दी गयी. सूचना के बाद थाने के सअनि हरिशंकर राय घटना स्थल पहुंच कर घटना की जांच की. स्थानीय पट्टीदारों के अनुसार तकरीबन चार पांच लाख की चोरी हुई है. इस मामले में अभी तक पीड़ित परिवार द्वारा थाना में आवेदन नहीं दिया है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…