परवेज अख्तर/सिवान: जिले के एमएच नगर थाना के सिसवां खुर्द मठिया निवासी शिव दयाल गिरि की बीती रात अज्ञात चोरों ने दो कीमती भैंस की चोरी कर ली. शनिवार की सुबह तीन बजे जब घर की महिलाएं जगी तो दरवाजे पर दोनों भैंस को न देखकर हैरान रह गयी. इसकी जानकारी घर के पुरुष सदस्यों को दी. पीड़ित पशुपालक द्वारा काफी खोजबीन के बाद भी भैंस नहीं मिली.
बताया जा रहा है कि प्रतिदिन की तरह बीती रात चारा खिलाकर दोनों भैंस दरवाजे पर बंधी थी. तभी मध्य रात्रि अज्ञात चोरों ने दोनों भैंस की चोरी कर ली. पशुपालक ने दोनों भैंस की कीमत लगभग डेढ़ लाख रुपया बताया है. पूर्व जिप उपाध्यक्ष सह जिला पार्षद ब्रजेश सिंह ने कह़ा कि सुदूर क्षेत्र में अपराधिक घटनाएं घट रही है. प्रशासन इन क्षेत्रों में गस्ती को बढ़ाएं. ताकि अपराधिक घटनाएं नहीं घटे.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…