परवेज अख्तर/सिवान: जिले के एमएचनगर थाना क्षेत्र के उसरी बुजुर्ग नगर पंचायत निवासी सुरेंद्र भगत की 40 पत्नी उर्मिला देवी की हाई टेंशन तार की चपेट में आने से मौत हो गयी। इससे पहले वह बुरी तरह झुलस गयी थी। पटना के अपोलो हॉस्पिटल में इलाज के दौरान रविवार को उसकी मौत हो गयी। इसकी जानकारी जब घरवालों को मिली तो परिजनों के अलावा पूरा गांव शोक में डूब गया। घटना पांच अक्टूबर की है। पटना के अनीशाबाद में ही दो मंजिला मकान के उपर दोपहर के समय गिले कपड़े को सुखाने गयी थी।
इसी बीच हाई टेंशन तार के संपर्क में आ गयी। वहीं छत पर ही बुरी तरह झुलस कर बेहोश हो गयी। इसकी जानकारी स्कूल से लंच में पहुंचे पुत्र द्वारा अपनी मां को बेहोश पड़े छत पर देखने के बाद हुई। आनन-फानन में परिजन इलाज के लिए अपोलो हॉस्पिटल ले गये। जिसका इलाज हो ही रहा था। तभी 18 दिन बाद रविवार को मौत हो गयी। उसका पति सुरेंद्र विदेश में रहता है। वह अपने पूरे परिवार के साथ अनीशाबाद में रहकर अपने बच्चों की पढ़ाई करवा रही थी।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…