हसनपुरा: नियमित टीकाकरण के तहत आठ केंद्रों पर दिया गया टीका

परवेज अख्तर/सिवान: नियमित टीकाकरण को ले प्रखंड के गायघाट पंचायत के विभिन्न गांवों यथा मितवार, महमूदपुर व गायघाट में कुल आठ केंद्रों पर शिविर का आयोजन किया गया. इस दौरान प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अभय कुमार ने बताया कि आठ सत्रों पर आज यानी सोमवार को 101 बच्चों व 29 गर्भवती महिलाओं को नियमित टीका दिया गया. वही टीकाकरण से वंचित बच्चों व महिलाओं को चिंहित करने के लिए यूनिसेफ के बीएमसी आरके मिश्र ने लोगों को टीकाकरण से लाभ बताते हुए सत्र पर भेज कर टीकाकरण के लिए जागरूक किया.

गौरतलब हो कि नियमित टीकाकरण से वंचित शून्य से 5 साल तक के बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं के लिए नियमित टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है. स्वास्थ्य विभाग के द्वारा इसके लिए माह के प्रत्येक बुधवार एवं शुक्रवार को स्वास्थ्य केंद्रों, उपस्वास्थ्य केंद्रों, आगनबाड़ी केंद्रों आदि पर टीकाकरण की व्यवस्था की गयी है. मौके पर एएनएम अनिता कुमारी, गिरजा कुमारी, कुमारी दीपिका, लक्ष्मी देवी, रंभा कुमारी, रेणु देवी, आशा कुमारी सहित सेविका, आशा कार्यकर्ता, बच्चे व गर्भवती महिलाएं उपस्थित रहें.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026