परवेज अख्तर/सिवान: अंचल कार्यालय में कार्यरत कंप्यूटर आपरेटर महिला का रिश्वत लेने का वीडियो सामने आया है। यह वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है। वीडियो में रिश्वत ले रही डाटा आपरेटर की पहचान रेणु कुमारी के रूप में लोग कर रहे हैं। वीडियो बनाने वाले शख्स ने दाखिल खारिज के नाम पर अंचल कार्यालय के डाटा आपरेटर पर एक लाख रुपये रिश्वत मांगने का भी आरोप लगाया है। वीडियो बनाने वाला शख्स अरंडा के टोला नवादा निवासी अरविंद कुमार यादव ने बताया है कि मैं एक साइबर कैफे का संचालन करता हूं।
हाल ही में भूमि का लगान अपडेट कराने के लिए अंचल कार्यालय में कंप्यूटर आपरेटर रेणु कुमारी को काम सौंपा था। मुझसे रुपये भी ले लिया गया और काम भी नहीं किया गया। इधर वीडियो वायरल होने के बाद अंचल सहित प्रखंड के कर्मियों में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं डाटा आपरेटर रेणु कुमारी आरोप को निराधार बताया है। इस संबंध में पूछे जाने पर अंचलाधिकारी प्रभात कुमार ने बताया कि मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। अगर इस तरह का मामला आता है, तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…