हसनपुरा: नोनियाडीह में बिजली तार झूलने से गुस्साए ग्रामीण

  • सूचना के बाद भी बिजली कम्पनी नहीं करती कोई पहल
  • जर्जर मकान के छज्जा से गुजर रहा एलटी-सर्विस वायर

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हसनपुरा प्रखंड के उसरी बुजुर्ग नगर पंचायत के नोनियाडीह में बिजली के एलटी तार के दुरुस्त नहीं करने से लोगों ने आक्रोश जताया है। आक्रोशित लोगों का कहना है कि लोगों के घरों से जुड़े तार व एलटी तार काफी नीचे झूल रहा है। इसके चलते कभी भी कोई घटना घट सकती है। वहीं इसके अलावा एलटी तार व लोगों का कनेक्शन एक मकान के जर्जरनुमा छज्जे से होकर गुजरा है। इससे आए दिन तार के लोड के चलते छज्जे भी टूटकर गिरते रहता है। लोगों ने बताया कि उसरी बुजुर्ग बाजार जाने वाली मुख्य सड़क पर सैकड़ों लोग प्रतिदिन बाजार आते-जाते रहते हैं।

इस समस्या को ले पहले कई बार स्थानीय जेई को जानकारी दी जा चुकी है। बावजूद कोई पहल नहीं की गई है। आक्रोशित लोगों में श्यामसुंदर प्रसाद, राजकुमार प्रसाद, विशाल कुमार, राजन कुमार, बादल साह, आनंद कुमार, मनोज कुमार, प्रभावती देवी, छट्ठू महतो, वीरेंद्र साह, राजकुमारी देवी, दुलारी देवी, शिवकली देवी, मीना देवी, नीलम देवी, दयाशंकर शर्मा, अमरावती देवी, केशर देवी, वीरेंद्र तिवारी, छट्ठुलाल तिवारी, पंकज तिवारी, शिवदुलारी देवी, संत कुमार तिवारी, प्रदीप कुमार तिवारी, शिवनाथ महतो, मुंद्रिका महतो, प्रभावती देवी व फागु महतो थे।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024