परवेज अख्तर/सिवान: जिले के एमएच नगर थाना के हसनपुरा व मुन्ना मिष्ठान भंडार के पीछे सोमवार को दीवार गिरने से एक युवक की मौत हो गई थी। समाचार प्रेषण तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा कर हसनपुरा लाया जहां प्रशासन ने शव का अंतिम संस्कार करने के लिए किसी दुकान को सौंप दिया, लेकिन शव का अंतिम संस्कार लावारिस जैसा ही किया गया। शव को अधजले छोड़ दिया गया जो मानवता को शर्मसार करने वाली रही।
इसकी सूचना आम होते ही पुन: लकड़ी एकत्रित कर शव का दाह संस्कार किया गया। बता दें कि मृतक कमलेश विगत कई वर्षों से हसनपुरा के विभिन्न होटलों में काम करता था, लेकिन वहां कहां का था किसी को जानकारी नहीं हो सकी है। इस मामले में पुअनि अखिलेश सिंह ने कहा कि इस मामले में पुलिस यूडी केश दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…