हसनपुरा: विद्युत विभाग के विरुद्ध ग्रामीणों का हंगामा

परवेज अख्तर/सिवान: हसनपुरा प्रखंड के गुरुजवा जलालपुर के दर्जनों उपभोक्ताओं ने बिजली विभाग के अधिकारियों के खिलाफ हंगामा किया। ग्रामीणों का आरोप था कि गुरुवार को रजनपुरा-जलालपुर के बीच चंवर में हाईटेंशन का तार टूटकर गिर गया है। इस कारण विद्युत आपूर्ति बाधित है। इसकी सूचना विभाग को देने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हो रहा है।

विद्युत आपूर्ति के अभाव में इस उमस भरी गर्मी में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इधर तार गिरने के बाद किसी अनहोनी की आशंका से उपभोक्ता काफी सहमे हुए हैं। हंगामा करने वालों में उपभोक्ताओं में राजकिशोर सिंह, मुद्रिका राम, संजय बैठा, धनेश्वर राम, हसनैन मियां, हसमुद्दीन, सत्यदेव सिंह व सर्वजीत राम आदि शामिल थे। इस संबंध में पूछने पर जेई संतोष कुमार ने बताया कि टूटे हुए तार को जोड़ दिया गया है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026