हसनपुरा: युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के एमएच नगर थाना के भीखपुर भगवानपुर गांव निवासी स्व सचितानन्द सिंह के 27 वर्षीय पुत्र सन्दीप कुमार सिंह की फांसी लगाकर हुई हत्या मामले की जानकारी मिलते ही पूरा गांव शोक में डूब गया। युवक  नगर थाना के तुलसी नगर में अपने निर्मित मकान में बीती रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। जिसकी जानकारी गांव में मिलने के बाद उसके बड़े भाई अमित कुमार सिंह दिल्ली एक गेस्ट हाउस चलाते हैं को जानकारी दी। जानकारी पाकर वह अपने छोटे भाई की घटना से सुन ट्रेन से आ रहा है।

हालांकि इस घटना में उसे आत्म हत्या नही होकर हत्या करने की चर्चाएं हो रही है। फिलहाल नगर पुलिस शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम रिपोर्ट व अन्य जानकारी के बाद ही खुलासा करेगी। युवक की शादी मशरख तरैया होने वाली थी। जहां तिलक 26 नवम्बर तथा विवाह 2 दिसम्बर को होने वाली थी। वह दो भाई व एक बहन में सबसे छोटा था। बड़ा भाई अमित सिंह बहन अमृता की शादी हो चुकी है। मृतक के माता पिता के निधन के बाद भिखपुर भगवानपुर में पैतृक मकान में कोई नही रहता है। मृतक 2 साल पूर्व विदेश से आकर सीवान में रहकर मकान बनवा रहा था। वहीं इस घटना के बाद बड़ा भाई का इंतजार किया जा रहा है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026